उत्तराखंड : जाने क्यों दूल्हे की हुई चप्पल से पिटाई…वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

0
238

गदरपुर: शादी की सभी औपचारिकताएं पूरी हो ही रही थी कि तभी वहां एक महिला आ धमकी। महिला का कहना है कि वो उसका पति है और दूसरी शादी कर रहा है। इस दौरान शादी स्थल पर जमकर हंगामा हुआ।

गदरपुर कांबोज धर्मशाला में हो रही शादी में उस वक्त हंगामा मच गया, जब दूल्हे की पत्नी होने का दावा करने वाली कीर्ति सैनी नाम की महिला गदरपुर पुलिस को लेकर मौके पर पहुंच गई। हंगामे के चलते शादी रुकवा दी गई और लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे की चप्पलों से धुनाई कर दी। पुलिस लोगों की भीड़ से दूल्हे को बचाकर गदरपुर थाने में ले आई।

दूल्हे की पत्नी होने का दावा करने वाली महिला कीर्ति सैनी ने बताया कि उनका मायका मेरठ में और उसकी शादी मुरादाबाद के कांड तहसील के गांव में हुई थी। आरोपी दूल्हे खुद को फौजी बताता है। महिला का आरोप था कि पहले भी उसका एक बार तलाक हो चुका है। उसका कहना है कि उनकी शादी को एक साल भी पूरा नहीं हुआ है। आरोप लगाया कि आए दिन मारपीट करता था और दहेज की मांग करता था, जिस पर उनका विवाद चल रहा था।

खुद को दूल्हे की पहली पत्नी बताने वाली महिला का कहना है कि उन्होंने युवक के पीछे डिटेक्टिव लगा रखा था, जिसने उनको उसके दूसरी शादी करने की जानकारी दी। उसके बाद वो मुरादाबाद से गदरपुर पहुंचे। कीर्ति सैनी के भाई का कहना है कि इस लड़के ने उनकी बहन को भी धोखा दिया था और आज गदरपुर में भी यह धोखे से शादी कर रहा था। गदरपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शादी रुकवा दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here