उत्तराखंड: श्रीनगर सीट में भाजपा पीछे, गोदियाल दे रहे धन सिंह को कड़ी टक्कर

0
238

पौड़ी: पौड़ी गढ़वाल की एकमात्र सीट श्रीनगर सीट में भाजपा पिछड़ गई है। बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल धन सिंह रावत को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। बता दें कि धनसिंह रावत सीटिंग विधायक हैं लेकिन भाजपा के लिए श्रीनगर से बुरी खबर है। श्रीनगर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और भाजपा प्रत्याशी धन सिंह रावत के बीच कड़ा मुकाबला देखा जा हा है।

वहीं बात करें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व हरिद्वार शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक चार राउंड की गिनती के दौरान करीब 300 वोट से पीछे चल रहे हैं। यहां से सतपाल ब्रह्मचारी फिलहाल बढ़त बनाए हुए हैं। लोहाघाट विधानसभा सीट पर कांग्रेस की जीत तय। 11 चरण में कांग्रेस 5200 वोटों से आगे। अब सिर्फ 5 चरण में 17203 वोट गिने जाने हैं। कांग्रेस के खुशाल सिंह अधिकारी को अब तक 23728 और भाजपा के पूरन सिंह फर्त्याल को 18528 वोट मिले।

विकास नगर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान को बढ़त। छठे चरण की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी को 21784 मत मिले वहीं पूर्व मंत्री नवप्रभात को 18608 मत मिले।राजपुर विधानसभा सीट पर पूर्व विधायक खजान दास आगे चौथे चरण की मतगणना में खजान दास के 16124 और कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार को 8995 मत मिले।धर्मपुर विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर चौथे चरण की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी विनोद चमोली को 13778 मत मिले वहीं भाजपा प्रत्याशी को 12510 मत मिले। छठे चरण की मतगणना के बाद रायपुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ को 19900 मत मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट को 15916 मत मिले।

खटीमा भाजपा के सीएम पुष्कर सिंह धामी दूसरे राउंड में 4876 व कांग्रेस के भुवन सिंह कापड़ी 3938 को वोट मिले। पुष्कर को अब तक 8861 और कापड़ी को 8870 वोट पड़े हैं। गंगोलीहाट विधानसभा के दूसरे राउंड में भाजपा 2592, कांग्रेस1580, कांग्रेस 1012 से पीछे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here