कंगना रनौत को एयरपोर्ट पर CISF गार्ड ने जड़ दिया थप्पड़, देखें वीडियो

0

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही हैं। खबरों की माने तो कंगना को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF गार्ड ने थप्पड़ जड़ दिया। खबरों की माने तो बीजेपी सांसद और अभिनेत्री की एक महिला सीआईएसएफ से आज दोपहर को बहस हो गई। जिसमें महिला ने कंगना को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी हो गई। ऐसे में क्या हैं पूरा मामला, चलिए जानते है।

खबरों की माने तो हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद बनी एक्‍ट्रेस Kangana Ranaut चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट आई थी। जिसके बाद उन्हें तलाशी के लिए एयरपोर्ट पर रोका गया। जहां महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर अभिनेत्री की तलाशी कर रही थी।

कहा जा रहा है कि दोनों के बीच बहस हुई। जिसके बाद महिला ने कंगना को थप्पड़ मार दिया। ऐसे में इस मामले से जुड़ी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।इस केस में कंगना ने भी एक वीडियो जारी की है। जिसमें उन्होंने पूरा मामला समझाया।

CISF गार्ड ने थप्पड़ मारने की वजह भी बताई। उन्होंने कहां कि कंगना रनौत ने किसानों के आंदोलन के दौरान एक बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि पंजाब की महिलाएं पैसो की वजह से किसान के आंदोलन में हिस्सा ले रही हैं। इसी बयान से नाराज होकर महिला कांस्‍टेबल कुलविंदर कौर ने उन्हें थप्पड़ मारा।