चारधाम यात्रा: केदारनाथ के लिए हेली बुकिंग शुरू, जानें कैसे करें बुकिंग

0

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 3 मई से चारधाम यात्रा की शुरुआत हो रही है । केदारनाथ यात्रा के लिए संचालित होने वाली हेली सेवा के लिए सोमवार से ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है।

केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने पूरी तैयारी कर ली है। यात्री गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) की वेबसाइट heliservices.uk.gov.in पर जाकर अपनी टिकिट बुक कर सकते हैं। केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए आने वाले यात्री हेली सेवा के लिए टिकटों की बुकिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 0135-27468172431793 जारी किए गए हैं। बता दें इस वर्ष भी किराये में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है।

ये है किराया…

गुप्तकाशी से केदारनाथ तक -7750

फाटा से केदारनाथ तक- 4720

सिरसी से केदारनाथ तक- 4680