उत्तराखंड: अरविंद पांडे ने तोड़ा 20 सालों का मिथक, जानिए सभी सीटों का हाल..

0
290

देहरादून: उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में मतदान की प्रक्रिया पूरी करने के बाद वोटों की गिनती जारी है। उत्‍तराखंड में किसके सिर सजेगा ताज और कौन होगा निराश इसका पता चलेगा। प्रदेश के सभी 13 जिलों में मतगणना जारी है। मैदान में उतरे 632 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होने जा रहा है। उत्तराखंड की विधानसभा में कुल 70 सीटें में से सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की जरूरत होगी।

ये भी पढ़ें:उत्तराखंड ब्रेकिंग: लालकुआं BJP के मोहन बिष्ट ने 14 हजार से ज्यादा वोट से हरदा को हराया

  • भाजपा 45 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस 21 सीटों पर बढ़त बनाई हुई हैं।
  • टिहरी से BJP प्रत्याशी किशोर उपाध्याय को चुनाव में जीत हासिल हुई है। वह चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।
  • गदरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे को जीत मिली है, उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी प्रेमानंद महाजन को हराया। इस जीत के साथ ही अरविंद पांडे ने 20 सालों के उस मिथक को तोड़ दिया, जिसके अनुसार आज तक प्रदेश मे जो भी शिक्षा मंत्री बना वो दुबारा चुनाव नहीं जीता, लेकिन शिक्षा मंत्री रहते हुए अरविंद पांडे ने चुनाव जीत लिया है।
  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 5,180 वोटों से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी पहले नंबर पर हैं। पुष्कर सिंह धामी को अभी तक 24,038 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी को 29,218 सीटें मिली हैं।
  • ऋषिकेश से विधानसभा अध्‍यक्ष और भाजपा प्रत्‍याशी प्रेम चंद्र अग्रवाल जीत गए हैं।
  • बाजपुर से यशपाल आर्य चुनाव जीत गए हैं।
  • हल्‍द्वानी सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी सौरभ हृदयेश ने जीत दर्ज की है।
  • सितारगंज से बीजेपी के सौरभ बहुगुणा चुनाव जीत गए हैं।
  • मसूरी से भाजपा के गणेश जोशी जीते।
  • राजपुर से भाजपा के खजनदास जीते।
  • रायपुर से भाजपा के उमेश शर्मा जीते। भाजपा प्रत्‍याशी उमेश शर्मा काऊ को 56,968 वोट मिले, जबकि इस सीट पर कांग्रेस प्रत्‍याशी हीरा सिंह बिष्‍ट को 31,420 वोट मिले हैं।
  • डोईवाला से बृजभूषण गैरोला भी जीते।
  • विकास नगर में भी भाजपा की जीत, मुन्ना चौहान जीते।
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य एक हज़ार वोट से आगे चल रही हैं।
  • खानपुर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार जीत की ओर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here