वैसे ही आम आदमी महंगाई की मार झेल रहा था। इसी बीच अब लोगों के लिए खाना बनाना भी महंगा हो गया। 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिससे अब इसकी कीमत दिल्ली की बात करें तो 942 रुपए हो गई है।
शहर वर्तमान कीमत (₹) नई कीमत (₹)
दिल्ली 913 942
देहरादून 932 961
कोलकाता 939 968
मुंबई 912. 50 941.50
चेन्नई 928.50 957.50
तो वहीं कोलकाता में इसके दाम 968 रुपए, मुंबई में 941 रुपए और चेन्नई में 957.50 रुपए हो गया है। बताते चलें कि हाल ही में एक जून को 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों में भी भारी बढ़ोतरी देखी गई थीं।
सरकारी तेल कंपनियों अमुमन महीने की पहली तारीख या फिर 15 तारीख को एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder Price) के दामों में बदलाव करती हैं। लेकिन हालिया दिनों में देखा गया कि इनके दामों में कई बार कभी भी बढ़ोतरी कर दी गई। घरेलू गैस सिलेंडर की बात करें तो महीने की सात तारीख यानी आज सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किए गए।




